हैदरगढ़/बाराबंकी–03 फरवरी
मंगलवार को हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल महाविद्यालय में चार बार के पूर्व विधायक व हैदरगढ़ के विकास पुरुष कहे जाने वाले सुरेंद्रनाथ अवस्थी उर्फ पुत्तू भैया की चौदहवीं पुण्यतिथि पर तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर उनके पुत्र शरद अवस्थी, आशुतोष अवस्थी टिंकू व उनकी पुत्रवधू भी शामिल रही! भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि सुरेंद्र नाथ अवस्थी ने हैदरगढ़ के विकास के लिये बहुत कुछ किया, आज वो हैदरगढ़ के कण कण में बसे हैं! उन्होंने हैदरगढ़ में शिक्षा की अलख जगाई और ग्राम्यांचल शिक्षा समिति की स्थापना की जिसमें हर साल हजारों युवा शिक्षित होकर निकलते हैं और हैदरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं, अवस्थी ने कहा कि वो अपने पिता के पदचिन्हों पर चल रहे हैं और हैदरगढ़ की जनता जनार्दन के लिये जो बन सकेगा वो करेंगे! एस सी एस टी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि पुत्तू भैय्या आज हमारे बीच में भले न हों लेकिन उनके द्वारा किये गये नेक कार्यों की वजह से आज भी वो हमारे बीच हैं और हम उनको याद करते हैं! श्री रावत ने कहा कि मौजूदा विधायक होते हुये पुत्तू भैय्या ने राजनाथ सिंह के लिये इस्तीफा दे दिया था और ऐसी कुर्बानी कोई विरला व्यक्ति ही दे सकता है! श्री रावत ने कहा कि पुत्तू भैय्या पुरूष नहीं एक महापुरुष थे!
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं सदस्य जिला पंचायत रामदेव सिंह, चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, हरिकृष्ण शुक्ला, पंकज मिश्रा, भानू मिश्रा, प्रख्यात कवि रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रलयंकर, पूर्व प्रधान लखापुर, शिवकुमार चतुर्वेदी,करूणेश द्विवेदी सोनू, राजेश तिवारी, मोहित सोनी, सभासद सूरज दीक्षित, राम सूरत राव, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे और हैदरगढ़ के जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की!
ब्यूरो चीफ
शिवम् अवस्थी








