
हैदरगढ़/बाराबंकी–29 जनवरी
गुरूवार को हैदरगढ़ कस्बे में लखनऊ सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 731 (पूर्व में एन एच 56 पर) पर मुख्य चौराहे से लेकर नहर कालोनी तक हुये अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन हुआ! नगर पंचायत के नये अधिशाषी अधिकारी इंद्र भान और एन एच ए आई टीम के द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में रेहड़ी पटरी पर हुये अतिक्रमण पर कार्यवाही की गयी और प्रशासन का बुलडोजर खूब गरजा!
इससे पूर्व भी जब उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार संभाला था तब भी बुलडोजर एक्शन हुआ था, लेकिन बाद में फिर उन स्थानों पर अतिक्रमण हो गया था!
गुरुवार को हुये एक्शन में अधिशाषी अधिकारी, एन एच ए आई और कस्बा चौकी इंचार्ज कपिल देव यादव, आरक्षी नीलेश फौजदार, उमेश यादव के साथ साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा!
इस दौरान लोगों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी और आम लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
अधिशाषी अभियंता इंद्र भान ने हमारे संवाददाता से बातचीत में सवाल का जवाब देते हुये बताया कि हमने पहले दुकानदारों को एनाउंसमेंट करके जानकारी दी थी, लेकिन दुकानदारों द्वारा स्वत: अतिक्रमण न हटाने पर नगर प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही की गयी हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं!
वहीं कुछ दुकानदारों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमको नगर पंचायत द्वारा न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई एनाउंसमेंट की गयी बल्कि सीधा बुलडोजर एक्शन हुआ!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








