हैदरगढ़/बाराबंकी–27 जनवरी
जहाँ पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं हैदरगढ़ में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ द्वारा तिरंगा ट्रैक्टर परेड यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरीराम पाल के नेतृत्व में निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में सैकड़ों तिरंगा सजे ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया और पूरा क्षेत्र देशभक्ति व किसान एकता के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर के पास से हुई। यह यात्रा घरकुंइया, सतरही, गढ़ी, लेल्हौरा, हैदरगढ़ बड़ा चौराहा, सुबेहा तिराहा, तहसील होते हुए अवसानेश्वर मार्ग स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर संपन्न हुई। रास्ते भर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और किसान एकता के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस विशाल ट्रैक्टर परेड तिरंगा यात्रा में सैकड़ो ट्रैक्टर शामिल हुए जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष लायक राम यादव जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह जिला सचिव संतोष सिंह तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर हरी रामपाल. तहसील संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह. कुल्लुर सिंह. सतनाम रावत. ब्लॉक उपाध्यक्ष रामदेव ब्लॉक महासचिव राजेश कुमार यादव ब्लॉक सचिव बाबादीन ब्लॉक संगठन मंत्री केसरी नंदन, नगर अध्यक्ष रईस अहमद, राज ललन रावत, मोहम्मद सलमान. गिरजा प्रसाद रावत, रमेश श्रीवास्तव, गौस मोहम्मद, विद्या प्रकाश,शब्बीर टिकरहुंवा, सलीम, शकील , साबिर अली, नान बाबू ,मलखान, उदल, भवानी भीख यादव, विजय, कमलेश रंजीत , रामशंकर यादव, रामखेलावन, कन्हैया लाल, रजनीश , गोविंद, शिव शरण, राजेश, सूर्य करन सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक परेड नहीं, बल्कि किसानों की एकता, देशभक्ति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। किसानों ने संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र, संविधान और किसान हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष जारी रखेंगे।
तिरंगा यात्रा के शांतिपूर्ण और अनुशासित आयोजन ने प्रशासन व आम जनता का भी ध्यान आकर्षित किया और गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बना दिया।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








