हैदरगढ़/बाराबंकी–26 जनवरी
पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया वहीं विकास खण्ड हैदरगढ़ के फतेहगंज डेयरी स्थित ग्रामोदय विकास संस्थान में भव्य रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ!
राष्ट्रीय न्यास (नेशनल ट्रस्ट), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत ग्रामोदय विकास संस्थान द्वारा संचालित दिशा एवं विकास डे-केयर सेंटर, फतेहगंज हैदरगढ़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसील हैदरगढ़ के सब रजिस्ट्रार दिवा कीर्ति जी अपनी धर्म पत्नी के साथ द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथियों का स्वागत दिव्यांग छात्र-छात्राओं एवं विशेष शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।
मंच संचालक संस्थान के अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार यादव जी ने किया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत में मनमोहक सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था दिव्यांग बच्चों के हित में निरंतर कार्य कर रही है ग्रामोदय दिव्यांग स्कूल ने दिव्यांगता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह संस्थान तन-मन-धन से दिव्यांग जनों की सेवा कर रहा है। यहाँ का सेवा-भाव देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव होता है।
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक/अध्यक्ष समाजसेवी देवी प्रसाद यादव जी विशेष शिक्षक मो नसीर,फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.विजय गोस्वामी, सलाहकार अजय यादव,अध्यापक दयाशंकर मिश्र,संदीप श्रीवास्तव,मयंक मिश्रा,अंकित यादव,विशाल कुमार,रविंद्र कुमार,अर्चना कश्यप,अर्चना गुप्ता,अंजू पाठक,रोली विश्वकर्मा,रेनू रावत,शालिनी यादव,आलोक यादव चालक माता प्रसाद, लल्लन यादव,शशिकांत लवकेश माता दयाल एवं सभी अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी अतिथियों ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री दिवा कीर्ति जी एवं समाजसेवी कार्तिकेय त्रिवेदी जी द्वारा बैग,टिफिन,स्वेटर,पेन, ड्राइंग बुक एवं मिष्ठान लड्डू वितरित किए गए|
संस्था अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार व्यक्त किया गया!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








