UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नोडल अधिकारी की अगुवाई में राष्ट्रीय बालिका दिवस का हुआ भव्य आयोजन

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/ बाराबंकी–25 जनवरी 

आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हैदरगढ़ बाराबंकी में डॉक्टर जयशंकर पांडे अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ बाराबंकी की अध्यक्षता में एवं प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया व पूनम यादव नोडल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदरगढ़ बाराबंकी की देखरेख में किशोरियों की उपस्थिति में बालिका दिवस का आयोजन किया गया यह दिन केवल मनाने का नहीं है बल्कि आत्म चिंतन करने का है हम हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस इसलिए मानते हैं कि ताकि बालिकाओं को समझ में उनका उचित स्थान सम्मान शिक्षा सुरक्षा मिल सके जिसका वह अधिकार रखती हैं 

बेटी बोझ नहीं है भविष्य की नींव यह केवल एक नारा नहीं है बल्कि हकीकत है एक जागरूक समाज में बेटा और बेटी समान हैं जब हम एक लड़की को शिक्षित करते हैं तो हम न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार व राष्ट्र को शिक्षित और सशक्त बनाते हैं 

आज बेटियां हर घर से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं लेकिन अब भी समझ में लौकिक असमानता और उनके अधिकारों को लेकर चुनौतियां हैं यह हमारा कर्तव्य है कि हम बालिकाओं को न केवल सुरक्षित वातावरण दें बल्कि उन्हें उनके सपने पूरे करने के लिए समान अवसर प्रदान करें 

हमारी आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आज के दिन हम संकल्प लें कि हम बेटा बेटी में कभी भेद भाव नहीं करेंगे और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ बाराबंकी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया केंद्र पर तैनात आरकेएस के प्रभारी डीपी यादव व डॉ विजय गोस्वामी एनसीडी काउंसलर श्रीमती श्रद्धा सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ|

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                            शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें