UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अनखा प्रधान की बढ़ी चिन्ता चुनाव में आरक्षित सीट होने का सता रहा डर

trfgcvkj.blkjhgfd

बाराबंकी–25 जनवरी 

गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भी नाराज़गी देखी जा रही है 

बाराबंकी जनपद के विकास खंड मसौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अनखा के प्रधान मोहम्मद फारूक इन दिनों अपनी सीट को लेकर असमंजस में हैं|

दैनिक सुदर्शन प्रवाह के संवाददाता ने भवन व सामुदायिक शौचालय की अव्यवस्थाओं पर जब प्रधान फारुख से बात की तो कैमरे से नजर चुराते हुए उन्होंने कहा है कि सीट के आरक्षित होने की आशंका के चलते उनकी सीट जा सकती है|

इसी कारण ग्राम पंचायत में रुके हुए कई विकास कार्यों को अभी शुरू नहीं कराया जा रहा है

जब उनसे गांव में बंद पड़े सामुदायिक शौचालय और जर्जर अवस्था में पड़ी पंचायत भवन की स्थिति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि सीट सुरक्षित न होने के कारण मरम्मत, पुनर्निर्माण या सामुदायिक शौचालय को खुलवाने जैसे कार्य आगे नहीं बढ़ाए जा सके हैं|

उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी सवाल उठाया ग्राम प्रधान का कहना है कि यदि सीट आरक्षित हो जाती है तो उन्हें दोबारा प्रधान बनने का मौका नहीं मिलेगा जिससे विकास कार्यों की निरंतरता प्रभावित हो रही है गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भी नाराज़गी देखी जा रही है|

ग्रामीणों की मांग है कि चुनावी असमंजस से अलग हटकर गांव के जरूरी विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं|

ग्राम पंचायत अनिखा के प्रधान फारूक द्वारा दिए गए इस बयान ने कहीं न कहीं चुनाव आयोग और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं|

जिस प्रकार सीट आरक्षण की आशंका को आधार बनाकर गांव के विकास कार्यों को रोकने की बात कही गई है उससे सीधे तौर पर जनता का नुकसान हो रहा है|

गांव में मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय और पंचायत भवन जर्जर हालत में पड़े हैं लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि द्वारा इन्हें प्राथमिकता न देना चिंताजनक है|

सवाल यह उठता है कि यदि कोई प्रधान अपने पद की अनिश्चितता के कारण जनता के हितों की अनदेखी करता है तो वह भविष्य में गांव और ग्रामीणों के भले के लिए क्या सोच पाएगा| जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने कार्यकाल में बिना किसी स्वार्थ के विकास कार्यों को आगे बढ़ाए न कि राजनीतिक आशंकाओं को बहाना बनाकर जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखे|

                                        दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                                ब्यूरो चीफ़ 

                                              शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें