
हैदरगढ़/ बाराबंकी–21 जनवरी
विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के विकासखंड त्रिवेदीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हुसैनाबाद में “विकसित भारत जी राम जी” जन जागरण अभियान के तहत कृषक–श्रमिक ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा अमरपाल मौर्य तथा जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल उपस्थित रहे।
दोनों अतिथियों ने किसानों एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान-श्रमिक हितैषी नीतियों तथा “विकसित भारत” के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रही हैं।
जन-जागरण अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के निर्माण को गति दी जा रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, भाजपा नेता पंकज दीक्षित, पूर्व प्रमुख प्रवेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सभी ने जनसेवा, जनसंवाद और जनभागीदारी के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








