हैदरगढ़ /बाराबंकी–20 जनवरी
हैदरगढ़ नगर पंचायत के निकट कस्बे से सटे गांव अंसारी में गुड्डू धोबी के घर पर एक जीव दिवाल की टांड़ के ऊपर देखा गया जिससे परिवारी जनों में भय व्याप्त हो गया। परिवारीजनों की चीख पुकार से कुछ ग्रामीण व मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी क्रम में राजा के कोट पर अर्थात बंजर जमीन के मैदान पर विशालकाय अजगर देखा गया दर्जनों ग्रामीण काफी देर तक तमास बीन बने रहे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे समाजसेवी रमन पांडे ने पत्रकारों को व वन विभाग को इसकी जानकारी दी मौके पर तत्काल वन विभाग की टीम ने पहुंचकर दोनों जंगली जंतुओं को कब्जे में लेकर दूरदराज के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








