
हैदरगढ़/ बाराबंकी–20 जनवरी
वन दरोगा द्वारा की गयी कार्यवाही एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है! वन दारोगा अनुज कुमार सिंह को मंगलवार सुबह मिली शिकायत पर ग्राम निकामत पिचुरी में मौके पर पहुंचे वन दारोगा अपने दल बल के साथ पहुंचे तो वहां पर एक अर्द्ध सूखा महुआ का कटान हुआ था जो कि मकान निर्माण में बाधक था । जिस पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 वा अन्य वनोपज अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 3/28 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








