UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सैकड़ो जरूरतमंदों को मिले कंबल खुशी से खिले चेहरे एवं पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–20 जनवरी

विकास खंड हैदरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा ओहरा मऊ में प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह द्वारा जरूरतमंदों के लिये कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया! प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह के पिता स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। राजन सिंह के साथ उनके अनुज पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणविजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह भी मौजूद रहे व कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर समाजसेवा करते नजर आये! इस अवसर पर गांव और आसपास के इलाकों से आए हजारों जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संभ्रांत व्यक्तियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। राजन सिंह ने बताया कि वे अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए पिछले 16 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे हैं।
उन्होंने समाज के सभी व्यक्तियों से अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया। राजन सिंह के अनुसार, जरूरतमंदों की सहायता करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पहले वे मकर संक्रांति पर कंबल वितरण करते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वे अपने पिता की पुण्यतिथि पर यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जीवन पर्यंत कंबल वितरण जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी रणविजय सिंह उर्फ पिंकू सिंह, सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह , राजू पांडे , सचिन पांडे , लाल बहादुर यादव, हरिनारायण पांडे अवधी सम्राट , अभयनाथ त्रिपाठी , जितेन्द्र सिंह चौहान , बृजेश तिवारी, गंगा प्रसाद बाबा, गुड्डू तिवारी, प्रहलाद सिंह, संजय शुक्ला, अनिल कुमार, गगन सिंह, राम बक्श सिंह,
ब्रम्हानंद, हरिराम यादव, गुड्डू सिंह, सोनू सिंह, उमेश मिश्रा, नन्द कुमार, संदीप सिंह, रोहित यादव, अजय कुमार सहित कई संभ्रांत व्यक्ति और पत्रकार मौजूद रहे। आपको बता दें कि विकास खंड हैदरगढ़ में भानुप्रताप सिंह और माता बक्श सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं थे, आज उनके द्वारा जो सपने देखे गये थे उनको पूरा करने में राजन सिंह व रणविजय सिंह पिंकू अपना पूरा योगदान देते नजर आ रहे हैं व सपनों को साकार कर रहे हैं!

                                        दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                                 ब्यूरो चीफ़ 

                                             शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें