
एसबीएस इंटर कॉलेज नरौली में पत्रकारों का भव्य अभिनंदन
हैदरगढ़ /बाराबंकी –20 जनवरी
हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित नरौली के SBS इंटर कॉलेज में गणेश पूजा के शुभ अवसर पर आस्था, सम्मान और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत भव्य आयोजन संपन्न हुआ। विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए विद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
विद्यालय के संस्थापक रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के सुपुत्र वा पूर्व केबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के भतीजे विद्यालय प्रबंधक हर्षित राजकुमार सिंह ने स्वयं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसे समाज और मीडिया के बीच सम्मानजनक संवाद का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रबंधक हर्षित राजकुमार सिंह ने कहा कि अपने अभिभावक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के मार्गदर्शन में तथा अपने पिता स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए समाज, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह आयोजन राजनीति के क्षेत्र में युवा नेता हर्षित राजकुमार सिंह के सक्रिय सार्वजनिक जीवन की सशक्त शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
गणेश पूजा के इस पावन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक सरोकारों और युवा नेतृत्व के उभार का संदेश भी पूरे क्षेत्र में दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण सरोज वर्मा, कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, नृपेन्द्र तिवारी, राजेश मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह,मोहम्मद नसीम, वेद प्रकाश तिवारी, मोहम्मद इदरीश, अरविंद यादव, ओम प्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शिवम अवस्थी, कृष्ण कुमार मिश्रा, रजनीश सिंह, विक्रम सिंह यादव, संतोष सिंह, अनन्त सिंह, अनिल पाठक समेत तमाम क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओ के साथ-साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोग अखिलेश कुमार सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हैदरगढ़, शंकर बख्श सिंह पवार प्रधान प्रतिनिधि संसारा, गंगा बक्श सिंह, अर्जुन सिंह, शिवानी सिंह, राजू सिंह, राजेश सिंह, गिरिजा प्रसाद रावत, धीरज यादव समेत सैकड़ों लोगों के साथ साथ विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम अवस्थी








