UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विद्युत दुर्घटनाएं रोकने हेतु कारपोरेशन अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख

trfgcvkj.blkjhgfd

 

लखनऊ–14 जनवरी

अधिशाषी अभियन्ता को निलम्बित करनें तथा अधीक्षण अभियन्ता एंव मुख्य अभियन्ता को कारण बताओं नोटिस विद्युत दुर्घटनाएं अत्यन्त दुखद इस पर जीरो टालरेन्स नीति की जरूरत

विद्युत दुर्घटनाओं पर उ0प्र0 पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डा0आशीष गोयल ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए विगत नवम्बर में शाहजहांपुर में हई दुर्घटना पर अधिशाषी अभियन्ता को भी निलम्बित करनें के निर्देश दिये|

इस प्रकरण में अवर अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता को पहले ही निलम्बित किया जा चुका है।

शाहजहॉपुर जनपद के जलालाबाद में नवम्बर 2025 में अनुरक्षण कार्य करते हुये संविदा कर्मी की स्पर्शाघात से मृत्यु हो गयी थी। समीक्षा बैठक में उन्होनें पूॅछा की अधिशाषी अभियन्ता को क्यों छोडा गया|

सुरक्षा उपकरण पहने बगैर कार्य क्यों कराया गया| इस सन्दर्भ में पहले ही निर्देश जारी किये जा चुके है कि जहॉ भी विद्युत दुर्घटना होगी वहॉ अधिशाषी अभियन्ता पर भी कार्यवाही होगी|

अध्यक्ष ने शाहजहॉपुर के अधीक्षण अभियन्ता तथा मुख्य अभियन्ता को भी इस प्रकरण में नियम 10 के तहत कारण बताओं नोटिस जारी करनें के निर्देश दिए|

उन्होनें कहा कि विद्युत दुर्धटनायें रोकनी हैं इसके लिये जीरों टालरेन्स की नीति है यह अत्यन्त पीड़ा दायी हे|

बिना सुरक्षा उपकरण पहनें कोई भी अनुरक्षण कार्य नहीं कराया जाये यदि कहीं भी दुर्धटना होगी तो सख्त कार्यवाही होगी|

उन्होनें कहा कि अनुरक्षण कार्याे में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य से रूप से पहन कर कार्य करें और उसको सोशल मीडिया पर भी ड़ाले।

डा0 आशीष कुमार गोयल ने कार्य  में प्रगति न होने एवं खराब परर्फामेन्स को लेकर प्रयागराज के अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता मेरठ-1 के मुख्य अभियन्ता, अलीगड़ के मुख्य अभियन्ता को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश दिये साथ ही बादां और झॉसी में खराब राजस्व वसूली को लेकर दोनो जगहों के अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी,अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता को नियम 10 के तहत नोटिस देने एवं एडवर्स इंन्ट्री देने के निर्देश दिये अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत बिल वसूली में किसी प्रकार की कोई कोताही नही बरती जायेगी जहॉ भी वसूली कम होगी वहां के समस्त जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी|

अध्यक्ष ने कहा कि समस्त प्रकार के ट्रांसफार्मर छतिग्रस्तता रोकी जानी चाहिए लगातार इसके लिये प्रयासरत रहने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि जहॉ भी ट्रांसफार्मर डैमेज कम नहीं हुआ है वहॉ सख्त कार्यवाई करिये डैमेज पर सभी डिस्कॉम कार्यवाई करें इसमें लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी दिसम्बर से लेकर अब तक जहॉ भी ट्रांसफार्मर डैमेज हो रहे हैं वहॉ जिम्मेदारी तय करते हुये सख्त कार्यवाई करिये उन्होंने कहा कि मेन्टेनेन्स एवं बिजनेस प्लान का पूरा पैसा दिया जा रहा है फिर ट्रांसफार्मर डैमेज क्यों हो रहे हैं।

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष गोयल ने कहा है कि विगत 1 दिसम्बर 2025 से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ हुयी बिजली बिल राहत योजना को उपभोक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है लेकिन अभी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में योजना के पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर बकाया जमा करायें।

अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता से सम्पर्क करें। उसे फोन काल करें और व्यक्तिगत रूप से भी उससे सम्पर्क करके उसे योजना का लाभ लेने के लिये सहमत करें अध्यक्ष ने कहा हर उपभोक्ता तक मुनादी पहॅुचायें सम्पर्क करें तथा उसे बकाये की नोटिस दें तथा योजना के पम्पलेट एवं सूचना पर्ची दें माइक्रो प्लान बनाकर हर कार्मिक एजेन्सी (फिनटेक) को इसमें लगाकर कार्य करायें।

अध्यक्ष ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में बतायें कि योजना के माध्यम से मुकदमा तथा एफ.आई.आर का निस्तारण करायें कोर्ट कचेहरी के चक्कर से बचें|

अध्यक्ष ने कहाकि विद्युत बिल वसूलने के लिये अभियान चलाइये  विद्युत व्यवस्था के लिये यह जरूरी है कि जितनी बिजली दे उतना राजस्व वसूलें और लाइन हानियॉ कम करेें।

टीएण्डसी हानियॉ ज्यादा है वहॉ योजना बनाकर व्यवस्था सुधारें सब स्टेशन वाइज रणनीति बना ली जाये फीडर वाइस मैनेजर के कार्यों की रेग्यूलर समीक्षा करिये|

निवेश मित्र झटपट पोर्टल तथा सोलर रूफटॉप में पेन्डेन्सी की शिकायतें नहीं रहनी चाहिए उन्होंने कहाकि सोलर रूफटॉप कनेक्शन में उपभोक्ताओं की अनेक शिकायते हैं। इस पर ध्यान देकर समस्या हल करायें।

कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी बैठक की समीक्षा की। शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में सभी डिस्कॉमों के प्रबन्ध निदेशक तथा निदेशक तकनीकी एवं वाणिज्य के अतिरिक्त पावर कारपोरेशन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे|

                                      दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                           जिला संवाददाता 

                                                राजन कश्यप 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें