
फाइल फोटो गुमशुदा पवन कुमार
लखनऊ–14 जनवरी
विदित हो कि 12 जनवरी की सुबह ग्वारी का पुरवा विकाश खण्ड 05 गोमतीनगर लखनऊ निवासी पवन कुमार पुत्र अमृत लाल अपने घर से कठौता गोमतीनगर लखनऊ पुताई कार्य हेतु निकले थे जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका|
प्रभात यादव(पवन के भाई) के अनुसार शाम तक पुताई कार्य करने के बाद पवन कुमार ने अपने सहयोगी को टिफिन दिया और कहीं जाने की बात कहकर चले गए काफी समय बीतने के बाद भी पवन घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो फ़ोन बंद मिला इसपर परिजनों ने काफी खोजबीन किया परन्तु कहीं पता नहीं लग पाया परेशान होकर प्रभात यादव (पवन के भाई)ने थाना गोमतीनगर लखनऊ पुलिस को तहरीर दी प्रभात यादव की तहरीर पर आज पुलिस ने गुमशुदगी का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की
फिलहाल खबर लिखे जाने तक पवन कुमार का पता नहीं लग सका था|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








