लखनऊ–11 जनवरी
इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने पुलिस इंस्पेक्टर की गुंडई सरेराह टैक्सी ड्राइवर की पिटाई
शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिस इंस्पेक्टर पर सरेराह टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा|
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद इंस्पेक्टर ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए टैक्सी ड्राइवर को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया|
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आ सका।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद इंस्पेक्टर ने वर्दी की धौंस दिखाते हुए टैक्सी ड्राइवर को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया|
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई खुलकर सामने नहीं आ सका। बताया जा रहा है कि टैक्सी ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया|
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के बाहर अक्सर ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विवाद होता रहता है लेकिन इस तरह सरेआम कानून हाथ में लेना निंदनीय है|
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा है||
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








