कलयुगी मां ने नवजात बच्चे को लावारिश अवस्था में खेत में फेंका
बदायूं–09 जनवरी
पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर खेतिहर इलाका बदायूं से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है
जहां पर एक कलयुगी मां नवजात बच्चे को सड़क किनारे गेहूं के खेत में लावारिस फेंक कर चली गई|
लोगों ने नवजात बच्चे को कारी पिन्नी में सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ा देखकर लोग हैरान हो गए|
कलयुगी मां नवजात बच्चे को सड़क किनारे गेहूं के खेत में फेंक गई|
नवजात बच्चे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी|
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी|
पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








