लखनऊ–08 जनवरी
अधिशासी अभियंता तकनीकी 33 केवी और एलटी जानकी पुरम ने बताया कि कल 09 जनवरी को विद्युत उपकेंद्र सृष्टि से निर्गत 11 केवी बजरंग विहार फीडर पर ट्रांसमिशन मेंटेनेंस कार्य करने हेतु समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कुल लगभग सात घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है|
इस दरमियान ग्यारह केवी बजरंग विहार फीडर से संबंधित सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी|
ईडन एन्क्लेव फ़ेज़-1 ईडन एन्क्लेव फ़ेज़-2, ईडन एन्क्लेव फ़ेज़-3 के आस पास के क्षेत्र इत्यादि प्रभावित रहेंगे|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
जिला संवाददाता
राजन कश्यप








