UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संगठन पदाधिकारी एवं पावर कारपोरेशन के बीच हुई वार्ता विफल|

trfgcvkj.blkjhgfd

दिनांक–07 जनवरी

अवगत कराना है कि आज दिनांक 7 जनवरी 2026 को प्रबंधन निदेशक पावर कार्पोरेशन श्री पंकज कुमार कि अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ व पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय बैठक वार्ता हुई जिसमें संगठन पदाधिकारियों द्वारा पावर कारपोरेशन के आदेश दिनांक 15 मई 2025 के आदेश का पालन करते हुए छंटनी में हटाए गए पंद्रह हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने,55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने,पावर कारपोरेशन के आदेश दिनांक 18 अगस्त 2025 का पालन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध करने,वेतन रूपये अठारह हजार निर्धारित करने,मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने,घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज कराने एवं घायल कर्मचारियों द्वारा उपचार में व्यय की गई धनराशि को संविदाकारों के बिल से काटकर भुगतान करने तथा स्मार्ट मीटर लगने की स्थिति में कर्मचारियों को कार्य से न हटाने की बात रखी गई जिस पर सहमति न बनने के कारण संगठन द्वारा वार्ता को विफल घोषित कर 12 जनवरी 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों से चलकर आए बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मिलकर आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं से अवगत कराने कि घोषणा की गई|

                             दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                   जिला संवाददाता 

                                       राजन कश्यप 

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें