लखनऊ–07 जनवरी
लखनऊ की आलमबाग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला प्रकाश में आया है|
विदित हो कि डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के निर्देशन में काम कर रहे आलमबाग कोतवाल सुभाष चंद सरोज ने एक गांजा तस्कर विशाल उर्फ विशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग सुभाष सिंह सरोज ने बताया कि विशाल उर्फ विशु आलमबाग मवैया के क्षेत्र अंतर्गत घूम–घूमकर गांजा तस्करी करता था जिसकी सूचना पुलिस को मिली|
जिस पर आलमबाग पुलिस के उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह अपने सहयोगी कास्टेबल जसविंदर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम लेकर पहुंचे और मौके पर गांजा तस्कर विशाल उर्फ विशु को अवैध गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया|
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल उर्फ विशु के कब्जे से पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया अग्रिम कार्यवाही की जा रही है|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








