प्रयागराज–05 जनवरी
बताते चलें कि महिला आईएएस अधिकारी के नाम पर दर्ज मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां की गतिविधियों को देख पुलिस भी दंग रह गई पुलिस ने मौके पर पांच कॉलगर्ल व चार ग्राहकों को हिरासत मे लिया उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है|
यह मामला तब सामने आया जब रिहायशी क्षेत्र में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं|
पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया|
मामला प्रयागराज के कीड़गंज इलाके का है जहां एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी|
बताया जा रहा है कि यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी केनाम पर दर्ज है जिसे किराए पर दिया गया था| जानकारी के अनुसार मकान करीब पन्द्रह हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था|
किराएदार ने शुरुआत में यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी लेकिन बाद में इसी मकान को देह व्यापार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने लगा|
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है| मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
राजीव श्रीवास्तव








