
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मान समारोह|
लखनऊ–04 जनवरी
आज राणा प्रताप मार्ग स्थित फील्ड हॉस्टल पार्क में प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से सभी बिजली कंपनियों से सैकड़ो की संख्या में पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया बाबा साहब व तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सर्वसम्मत से तीन प्रस्ताव पारित किए गए
जिसमें सर्वप्रथम भारत के संविधान की मरते दम तक रक्षा करने का संकल्प लिया गया निजीकरण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है उसके लिए आर पार की लड़ाई का ऐलान किया गया और वही पूरे प्रदेश भर के लगभग 30 रिटायर्ड अभियंताओं का सम्मान करते हुए उन्हें अभियंता रन घोषित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित सभी सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर भारत के संविधान की एक प्रति सौंप कर भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी कंपनियों के संगठन के अध्यक्षों द्वारा संगठन को मजबूत करने व पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे उत्पीडनातक कार्यवाही पर अंकुश लगाने हेतु भी चर्चा की गई। सम्मान समारोह प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 तक चलता रहा।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी सदस्यों को मरते दम तक संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाते हुए किसी भी हालत में निजीकरण बर्दाश्त नहीं का भी संकल्प दिलाया गया सभी अभियंताओं ने संकल्प लिया कि किसी भी हालत में निजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 1934 में कहा था बिजली क्षेत्र हमेशा सार्वजनिक क्षेत्र में रहना चाहिए इसलिए उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर सरकारी क्षेत्र में ही बिजली क्षेत्र का विकास होना चाहिए।
पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की केंद्रीय कार्य समिति ने निजीकरण रोकने में मुख्य भूमिका निभाने वाले एवं देश की ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी सर्वोच्च संवैधानिक सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी(सीआरसी) में सदस्य नामित किए जाने पर उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा को ऊर्जा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सत्ताइस अभियंताओं को अभियंता रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से आरपीकेन एसपी सिंह महेंद्र सिंह महेश चंद्रा नंदलाल लोकेश कुमार एस के निर्मल राम बुझारत जेपी विमल प्रशांत सिंह एस सी रावत रवि प्रताप गुप्त ऋषि तरन वीर अशोक कुमार चंद्र विशाल सीबी सिंह तुलसीराम कल्लन प्रसाद राजकुमार पीएम प्रभाकर डी के दोहरे सरोज कुमार रावत सुशील कुमार आर्य( मुख्य अभियंता अथवा अधीक्षण अभियंता ) पीएएन प्रसाद मोतीलाल दीप रंजन को सम्मानित किया गया|
प्रादेशिक सम्मान समारोह का संचालन पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन ने किया महासचिव अनिल कुमार अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार,संगठन सचिव हरिश्चंद्र वर्मा,ट्रांसको अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा,पूर्वांचल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,पश्चिमांचल अध्यक्ष एमके अहिरवार, दक्षिणांचल अध्यक्ष लोकेश कुमार एवं केस्को अध्यक्ष एमएल भास्कर ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए||
लखनऊ से संवाददाता
राजन कश्यप की रिपोर्ट








