UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ज्वेलरी की दूकान में दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप पुलिस कर रही मामले की जांच

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–04 जनवरी

लखनऊ जानकीपुरम थानांतर्गत आने वाले साठ फुटा रोड पर ज्वेलरी की दूकान में चोरी का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है|
थाना जानकीपुरम क्षेत्र में उस समय उस समय हड़कंप मच गया जब एक ज्वेलरी की दूकान में दिनदहाड़े ग्राहक बनकर आए चोर ने दूकान में रखा सामान लूटकर फरार हो गया|

लखनऊ के थाना जानकीपुरम स्थित साठ फिटा रोड अंतर्गत खुशी ज्वेलर्स में आज सुबह करीब 10:20 बजे एक आरोपी ग्राहक बनकर बाइक से आया और दुकानदार से अंगूठी दिखाने को बोला|

 

दुकानदार ने अंगूठियों से भरे दो डिब्बे निकाल कर दिखाए तो लुटेरे ने पसंद न आने की बात कहते हुए और दिखाने को कहा

दुकानदार पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा दूसरा डिब्बा लेने चले गए उतने में ही दो डिब्बे जिसमें लगभग चौबीस अंगूठी रखी थी चोर उसे लेकर फरार हो गया समस्त घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है|

 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया पीड़ित दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी|

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है|

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूट की चौबीस पीली धातु की अंगूठियां जिनकी कीमत लगभग ग्यारह लाख रुपए बताई जा रही है|

पुलिस का दावा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

उपरोक्त घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है|

लखनऊ से संवाददाता 

राजीव श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें