UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आत्महत्या के प्रयास में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ा युवक,पुलिस ने बचाया 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–08 अगस्त

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 36 पर शनिवार की सुबह एक युवक पुल पर चढ गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को थाने लेकर गई और पूछताछ की उसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

युवक थाना असंद्रा के ममारागंज गांव निवासी पवन कश्यप पुत्र रामनिवास 20 वर्ष बताया जाता है।पिता राम निवास के मुताबिक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।एक सप्ताह पहले कमाने की बात कहकर घर से चला गया था।उसका पता नहीं चल रहा था।

पुलिस से पता चला कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुल पर चढ़कर कूद कर जान देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बचा लिया।कोतवाल अनिल कुमार पाण्डेय की सूझबूझ से युवक को समझा-बुझाकर कर पुल से नीचे उतारा गया।

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                          शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें