UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्वराज प्रदर्शनी का चेयरमैन आलोक तिवारी ने किया भव्य उद्घाटन

trfgcvkj.blkjhgfd

*हैदरगढ़ में स्वराज प्रदर्शनी में उमड़ रही लोगों की भीड़, शाम को लगता है शानदार मेला*

हैदरगढ़/बाराबंकी–07 अगस्त

शुक्रवार को हैदरगढ़ में स्वराज प्रदर्शनी का भव्य रूप से हैदरगढ़ के चेयरमैन आलोक तिवारी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ सरस्वती पूजा की गयी व चेयरमैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विधान से उद्घाटन किया। इसक अवसर पर चेयरमैन आलोक तिवारी, सभासद शिवा वर्मा, सभासद हाजी इशहाक, विकास पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी लंबरदार, सुधीर जायसवाल, बैजनाथ मौर्या, स्कंद तिवारी, हनोमान विश्वकर्मा, बंटू शुक्ला, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

आपको बता दें कि इस समय हैदरगढ़ के लोगों की शाम बहुत आसानी से कट रही है, शाम होते ही लोग हैदरगढ़ कस्बे में लगी स्वराज प्रदर्शनी की तरफ रूख कर लेते हैं। हैदरगढ़ के दशहरा बाग मेला मैदान में लगी इस प्रदर्शनी में आने का लोगों का सबसे बड़ा कारण हैं सांयकालीन आनंद जो हैदरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में आपको कहीं नहीं मिलने वाला। प्रदर्शनी का सबसे आकर्षण का केंद्र है जलपरी और आसमानी झूले के साथ साथ बच्चों के झूले। स्वराज प्रदर्शनी के संचालक मेवालाल वर्मा ने बताया कि ये प्रदर्शनी 7 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। जिसका टिकट मात्र 40 से 50 रूपये तक है। इसमें काफी वैरायटी के झूले हैं। वहीं मेले की देखरेख का जिम्मा संभाल रहे सद्दाम ने बताया कि यहां बच्चों व महिलाओं के झूले , जलपरी व घर की गृहस्थी का भी सामान लोग किफायती दामों में खरीद सकते हैं। साथ ही लोगों के खाने पीने का सामान भी उपलब्ध है। मेले का समय शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक है जिसमें हैदरगढ़ और आसपास के लोग आराम से प्रदर्शनी का आनंद लें सकते हैं। स्कूली बच्चों भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें