हैदरगढ़/बाराबंकी–03 अगस्त
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को अवसानेश्वर धाम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गयी व अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्रीय विधायक ने जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों व मंदिर प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष श्रावण मेले में हुई दुर्घटना के बाद से ही प्रशासन एलर्ट नजर आया था और इस बार भी लगातार निगरानी की जा रही है।
अवसानेश्वर मंदिर पर श्रावण मेले की ब्रीफिंग व संपूर्ण मेला भ्रमण किया गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी ,उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ व प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







