हैदरगढ/बाराबंकी–01 अगस्त
नशे में धुत एक युवक को सुबेहा पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सुबेहा पुलिस थाना शुकुलबाजार के बार्डर पर राहगीरों की चेकिंग कर रही थी। जनपद अमेठी थाना शुकुलबाजार के क्षेत्र के नेवाज मदारगढ निवासी राजेंद्र कुमार को चेकिंग के लिए रोका, नशे मे धुत युवक को पुलिस की यह कार्रवाई इतनी नागवार गुजरी की उसने गाली-गलौज शुरु करते हुए पुलिस के साथ हाथापाई भी की। सुबेहा पुलिस ने नशे में धुत युवक को हिरासत मे लेते हुए शांति भंग की कार्रवाई करते हुए युवक का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम अवस्थी







