हैदरगढ़/बाराबंकी–01 अगस्त
शनिवार शाम को हैदरगढ़ कस्बे में स्थित माडल शाप की दुकान पर ग्राहक और माडल शाप के सेल्समैन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसके बाद आरोप है कि माडल शाप के लोगों ने ग्राहक के सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया, जिसके बाद युवक के सिर से खून बहने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया। घायल युवक का नाम संदीप लोधी निवासी भैरमपुर है, संदीप ने बताया कि उसके साथ उक्त गांव के गुड्डू लोधी व दो अन्य व्यक्ति साथ में घटना के समय मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस घटना को लेकर कार्यवाही कराने की बजाय सुलह कराने में लगी रही।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







