UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एक किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–27 जुलाई 

बाराबंकी ए एन टी एफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने गोसाईगंज पुलिस की मदद से रविवार की देर रात तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.065 किलोग्राम हेरोइन व तस्करी में इस्तेमाल एसयूवी को भी जब्त कर लिया है।

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेस से लखनऊ की ओर आने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई जिसके बाद पुलिस ने बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ निवासी राज पांडेय उर्फ राजा भैय्या 25 वर्ष व गुप्त नाथ मिश्रा उर्फ पिंटू (26) को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीसीपी साऊथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने कहा कि हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला और इसके तंत्र की गहन जांच की जा रही है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें