हैदरगढ़/बाराबंकी–27 जुलाई
मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिर गांव का है जहां पंखे में लगे बिजली का तार ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिर गांव का है जहां दोपहर में अपने खेत में किसानी का काम करके अपने घर लौटे व्यक्ति रूपेश कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र महाराजदीन प्रजापति ने फर्राटा पंखे को बनाना शुरू कर दिया, पंखा बनाने के दौरान पंखे में उतरे करंट से रूपेश को जोरदार झटका लगा जिसके बाद वो अचेत होकर गिर गये, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के शव को हैदरगढ़ पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रूपेश कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी महक उम्र लगभग 5 वर्ष और तीन वर्ष का एक बेटा है।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







