हैदरगढ़/बाराबंकी–25 जुलाई
शुक्रवार को विकास खंड हैदरगढ़ के खरसतिया गांव में नि: शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, यह आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बाराबंकी डा. वीनम यादव के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ, इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का ध्यान रखते हुये किया गया, अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे मरीज हैं जो आज भी चिकित्सा केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों मरीज पहुंचे ।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हैदरगढ़ के योग्य एवं कुशल डाक्टरों की टीम ने कैंप में आये हुये मरीजों को मर्ज के अनुसार दवा दी व परहेज बताये। मुफ्त उपचार और दवायें मिलने के बाद मरीजों के चेहरों पर मुस्कान नजर आयी।
स्वास्थ्य मेले में डा. अच्छेलाल प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र हैदरगढ़, डा. राखी साहू महिला रोग विषेसज्ञ , गायत्री देवी स्टाफ नर्स, शैलजा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट डा. अंमरीष कुमार त्रिपाठी, आशू तिवारी, अश्विनी बाजपेई समेत सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया।
ब्यूरो चीफ़
शिवम अवस्थी







