UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ड्यूटी के लिये जा रहे स्कूल वैन के चालक पर जानलेवा हमला पुलिस से शिकायत 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–19 जुलाई 

मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सराय बनपुकार का है, पीड़ित के भाई ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की मांग की है। 

सराय बनपुकार गांव निवासी विजय शंकर दीक्षित ने बताया कि उनका भाई रमाशंकर दीक्षित उर्फ रामू जो प्रकाश इंटर कालेज में वैन चालक है, सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिये निकला ही था कि पुरानी रंजिश वश घात लगाकर अंडरपास के पास कुछ लोगों ने उन पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित ने सज्जन पुत्र बेचू, सुरेंद्र व वीरेंद्र व अरविंद पुत्रगण सज्जन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को लहुलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित का कहना है उसके भाई पर जानलेवा हमला परमानंद शुक्ला पुत्र कौशल किशोर के द्वारा उकसाने पर हुआ। वहीं उक्त मामले को लेकर जब कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी और घटना में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

                                       ब्यूरो चीफ़ 

                                    शिवम अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें