एक पेस्टिसाइड कंपनी की मीटिंग के नाम पर रामनगर में सभी लोग कर रहे थे अय्याशी
*पकड़े गए लोगों में पूरनपुर पीलीभीत, गोला लखीमपुर सीतापुर, बाराबंकी व बहराइच के लोग भी शामिल*
*रामसनेही घाट से एक व सुबेहा थाना क्षेत्र का भी एक व्यक्ति गिरफ्तार*
*एसएसपी नैनीताल डॉ. मन्जूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़*
नैनीताल/उत्तराखंड–08 जुलाई
उत्तराखंड के रामनगर (नैनीताल) में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र के कई लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले पूरनपुर में एक निजी स्थान पर एक पेस्टीसाइड कंपनी की मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग के बाद पूरनपुर के कुछ लोग रामनगर पहुंचे थे, जहां पुलिस की कार्रवाई के दौरान उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। डॉo मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में दिनांक 04 जुलाई 2026 को जनपद की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी एवं थाना रामनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए रामनगर स्थित एक बडे RESORT में छापेमारी की गई। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों एवं विदेश से लाई गई 10 महिलाओं (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को पाया गया। मौके पर 52 व्यक्ति महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब एवं नशे की पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाने, उन पर नोट उड़ाने तथा अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सभी 51 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर उनके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0स0-210/2026, धारा 143 बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार निवासी मेरठ ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है तथा अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की गई थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि लगभग 10 दिन पूर्व उसने RESORT के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं तथा तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद 4 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट लगभग ₹2.20 लाख में बुक किया गया। आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी द्वारा प्रति महिला 10,000 हजार रुपए के हिसाब से व्यवस्था कराई गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर द्वारा होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि पार्टी में आए किसी भी व्यक्ति अथवा महिलाओं की आगंतुक रजिस्टर में कोई प्रविष्टि न की जाए, जिससे साक्ष्य छिपाए जा सकें। उक्त तथ्यों के आधार पर रिसॉर्ट परिसर का उपयोग अनैतिक देह व्यापार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किए जाने तथा साक्ष्य छिपाने के प्रयास के कारण RESORT को सील कर दिया गया। छापेमारी के दौरान लखेन्द्र चौधरी, RESORT जनरल मैनेजर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम को मौके से शराब की 03 पेटियां, बीयर की 01 पेटी, भारतीय मुद्रा के सदृश ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए ₹10 मूल्य के नोटों का एक पुलिंदा, आपत्ति सामाग्री, लैपटॉप मय चार्जर, मोबाइल फोन, जिनमें कार्यक्रम आयोजन एवं महिलाओं की फोटो/चैट संबंधी सामग्री प्राप्त हुई, डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर एवं साउंड बरामद की है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम तिवारीपुर, थाना रामसनेही घाट, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह उम्र 48 ग्राम पिलथामा थाना रोनाही जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश, वीरेंद्र दुबे, पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे उम्र 48 वर्ष ग्राम बाबूरास थाना कर्नैलगंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, जीत बहादुर पुत्र सुखराम उम्र 40 वर्ष ग्राम नीमामऊ थाना सूबेहा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश, अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा उम्र 32, वर्ष ग्राम महुरा कला, थाना गुसाईगंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश, आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र, 35 वर्ष निवासी ग्राम मलौली, थाना मसौली, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, उमर 43 वर्ष निवासी ग्राम जेठौती कुनियान ,थाना दरियाबाद ,जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश, राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी ग्राम मधवापुर ,थाना सौरथगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश, गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स पॉकेट,- फ्लैट नंबर सी 148 थाना ज्योतिनगर, दिल्ली, राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम उम्र, 45 वर्ष निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र, 50 वर्ष निवासी मुल्ताननगर, थाना टी पी नगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी उम्र, 25 वर्ष, ग्राम बिरुहुनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व0 केदार नाथ पांडे उम्र 48 वर्ष ग्राम मठिया माफी ,पोस्ट पत्थरहट ,थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश, जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी उम्र 38 वर्ष ग्राम सुंदरपुर, थाना करौंदीकला, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद उम्र 48 वर्ष ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ उम्र, 25 वर्ष ग्राम धानीपुर ,थाना धानीपुर ,जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश, ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ग्राम बभनान शुगर मिल, थाना छपिया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश, आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत उम्र 35 वर्ष ग्राम उड़नवापुर, थाना कानपुर देहात ,जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करनबिहार ,किराड़ी सुलेमान नगर, थाना अमन बिहार दिल्ली, विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र, 25 वर्ष निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज नागलोई, दिल्ली, अरुण पुत्र रमेश उम्र 36 वर्ष निवासी A245 किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 86, मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम उम्र 31 वर्ष निवासी गली नंबर 13 करीमनगर मेरठ, ब्रजेश पुत्र सुनील उम्र, 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सिरसा चौराहा थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह निवासी उम्र 31 वर्ष निवासी गोपालपुर, थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, पवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घुंगचाही, थाना घुंगचाही, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गजरौला जब्ती, थाना पूरनपुर , जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी सबलापुर, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, उम 35 वर्ष निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी मोहनपुर, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर उम्र, 38 वर्ष निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, थाना सदर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह उम्र, 54 वर्ष निवासी वहदेवरा गलगांव, थाना तालागांव, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, राजेश कुमार पुत्र शिवपाल उम्र 42 वर्ष के निवासी मुंशीगंज, कोतवाली सदर सीतापुर, उत्तर प्रदेश, देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश उम्र, 28 वर्ष निवासी मेहंदी टोला खैराबाद, थाना खैराबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश, आलोक कुमार पुत्र जयसिंह उम्र तश43 वर्ष निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, थाना नाहटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी रसूलपुर बाजेपुर , थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश, हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 25 वर्ष निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश, सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद उम्र, 21 वर्ष निवासी कोटकिला ,थाना सदर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार उम्र, 26 वर्ष निवासी चनेदा, पोस्ट मीरपुर, थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजेश पुत्र गोविन्दराम उम्र 28 वर्ष निवासी B222 करनबिहार फेस थर्ड किराड़ी, सुलेमान नगर, दिल्ली वेस्ट, अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम उम्र 26 वर्ष निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धूदुरी, थाना पंवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी बिरुनी पोस्ट बिरूनी थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश, गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 35 वर्ष निवासी L 209 सेक्टर 12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी बैरमनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे, थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश। (विधि विवादित किशोर) रुद्र गुप्ता पुत्र सूरज गुप्ता उम्र 17 वर्ष 09 माह 19 दिन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना मनकापुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश को संरक्षण में लिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








