*पुलिस से बेखौफ चोरों ने मचाया उत्पात*
हैदरगढ़/बाराबंकी–07 जुलाई
लखनऊ सुल्तानपुर रोड एन एच 731 पर स्थित नगर पंचायत हैदरगढ़ में मुख्य चौराहे और पुलिस चौकी के निकट यशी हांडा व अवस्थी चिकित्सा केंद्र के पास बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर क्षेत्र की सबसे बड़ी चोरी को चोरों ने अंजाम दिया। उक्त घटना की जानकारी पेशे से शिक्षक सुजीत कुमार पुत्र शिव शंकर पुश्तैनी निवासी ग्राम गड़ारी तहसील बदलापुर जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं। सुजीत कुमार ने बताया कि पिछले 9 साल से हैदरगढ़ में रह कर सरकारी शिक्षक के रूप में कोतवाली क्षेत्र के ही मालिनपुर गांव में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के कान के ऑपरेशन व इलाज के लिए 26 जून को बाराबंकी अपनी बहन के यहां रहकर इलाज करवा रहे थे , जब 5 जुलाई को शाम घर आए तो जीना से चढ़कर घर गये तो नजारा देखकर दंग रह गये, जहां घर के दरवाजे टूटे हुए मिले वहीं कमरे के अंदर प्रवेश किया तो अलमारी, बक्सा, दीवान बेड आदि के सारे कपड़े जेवरों के खोल , डिब्बा – पर्स व अन्य सामान बिखरा मिला , देखते ही देखते उनके घर पर चीख पुकार मच गई। और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गये। उन्होंने बताया कि जमीन खरीदने की नीयत से रखे हुए 7 लाख कैश गायब मिला साथ ही पत्नी व बेटी तथा मां के सारे जेवर भी नदारद मिले। सुजीत कुमार व उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी तहरीर दी है जिसके बाद मौके पर सीओ समीर सिंह व कोतवाल अनिल कुमार पांडे सहित पुलिस बल आया और घटना स्थल की जांच की है। सुजीत सिंह ने यह भी बताया कि कमरे की छत पर भी काफी ज्यादा सोने चांदी सामान के डिब्बियां पड़ी मिली । सुजीत ने यह भी बताया कि घर का मेन दरवाजा जो जीने के पास है वह बंद मिला और अंदर के दरवाजे व अलमारी बक्सा को हथोड़ा और तावे की सहायता से तोड़ कर अलमारी का लाकर तोड़ दिया और सब नकद और सारा जेवर चोर चुरा ले गए।
आपको अवगत करा दें कि पति पत्नी के मुताबिक 7 लाख नगद के अलावा दो मंगलसूत्र, 5 सोने की चैन, दो झुमकी, एक बाला, तीन छोटी बाली, 2 झाला, जिसमें से बेटी पांच अंगूठी, सोने के ठप्पे, नाक की नथ, एक सुई धागा, तथा दो जोड़ी मोटे पायल, चांदी का ब्रेसलेट, व तीन जोड़ी पायल पतले तथा 7 जोड़ी बिछिया, एक चांदी का गिलास आदि चोरी हो गया।
इस चोरी की वारदात से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसमें सुजीत कुमार की पत्नी घटना को बार-बार बताते हुए विक्षिप्त हो जाती थी, उपरोक्त घटना को सुनकर पीड़ित के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे ।
देखना यह दिलचस्प होगा कि कोतवाली से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी वारदात को चोरों ने आखिर कैसे अंजाम दिया ये पुलिसिया गश्त पर सवाल खड़े करता है। क्या पुलिस इसका सफल अनावरण कर पाएगी या ऐसे ही घटनाएं क्षेत्र में होती रहेंगी। परिजनों ने एस पी बाराबंकी से भी मामले की सूचना देने की बात कही।
इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घर के आस पास लगे सी सी टीवी के फुटेज को पुलिस द्वारा खांगला जा रहा है ,जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे और घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








