UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हैदरगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पड़ने के दौरान बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा कई लोग घायल

trfgcvkj.blkjhgfd

जिलाधिकारी व एसपी के साथ सीएमओ मौके पर मौजूद रहे

हैदरगढ़/ बाराबंकी–28 जून 

लखनऊ सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ( एन एच 731) पर बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हो गये, जिनको बचाव दल की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

घटना शनिवार शाम की है जब हैदरगढ़ तहसील के निकट मंडपम मैरिज लान के बगल निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना। कोतवाली प्रभारी व उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा प्रशासनिक अमले के साथ राहत व बचाव कार्य की निगरानी में तत्परता से मौजूद। कई लोगों को बाहर निकाला गया, और बाकी की तलाश जारी है। दर्जनों लोगों के दबे होने की संभावना। एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश।

मकान की छत ढह जाने से जहाँ मलबे में दबकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौंत हो गई तो वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमें चार लोगों की गंभीर हालत होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है बाकी घायलों का इलाज सीएचसी हैदरगढ़ में जारी हैं। खबर लिखें जाने तक मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है , एसडीआरफ व पुलिस टीम द्वारा जेसीबी मशीन व हाइड्रा से मलबे को हटाकर उसमें दबे श्रमिकों को बाहर निकाला जा रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक व सीएमओ व उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा मौंके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया गया और राहत बचाव कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बचाव कार्य जब तक जारी रहा तब तक सभी अधिकारी मौके पर मौजूद और मुस्तैद नजर आये।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शटरिंग की नीचे लगी बल्लियों के अचानक खिसकने के चलते छत भरभरा ढह गई। छत ढहने के बाद मौंके पर चीख पुकार मच गई और कई मजदूरों के मलबे में दब जाने की बात से मौंके पर हडकम्प मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जेसीबी मशीन से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया , वहीं देर रात तक रेस्कयू आपरेशन जारी रहा। दिल दहला देने वाले इस हादसे में नौसाद अली पुत्र मोहम्मद इदरीश बद्दापुर मजरे तेजवापुर थाना लोनीकटरा को मलबे से बाहर निकालकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में भाईलाल पुत्र श्यामलाल निवासी ढकिया कोतवाली हैदरगढ़, रामसुख पुत्र चेतराम 35 वर्ष निवासी ढकिया, रामहेत पुत्र चेतराम, प्रदीप पुत्र राम विलास निवासी ग्राम धौरहरा थाना लोनीकटरा उम्र 40 वर्ष व सर्वेश पुत्र राम सजीवन गौरिया का पुरवा थाना लोनीकटरा, जमुना प्रसाद पुत्र राम बहादुर सराय चौबे हैदरगढ़, मुकेश पुत्र राम विलास निवासी रनापुर हैदरगढ़, देशराज पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी कान्हूपुर सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                          शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें