अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत
हैदरगढ़/बाराबंकी–26 जून
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरे बाजी लाल मजरे कोलहदा निवासी मोहित बाजपेई उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र सदाशंकर बाजपेई अपनी बहन की ससुराल कोठी थाना क्षेत्र के पूरे टिकैतन , बहनोई के कहने पर बहन और ससुराल वालों के बीच विवाद के लिये समझौता कराने गये थे , आरोप है कि ससुराल वालों ने ही घर बुलाया उसके बाद युवक मोहित को मारा पीटा और जब मोहित जान बचाकर बाइक लेकर भागे तो कार से दौड़ाकर एक्सीडेंट कर दिया। मोहित को ले जाते उससे पहले ही मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। फिलहाल कोठी पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या से संबंधित धाराओं में बहनोई अतुल मिश्रा, उसके भाई राहुल व पिता उमेश मिश्रा के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसंतपुर गांव का है, मृतक मोहित बाजपेई निवासी हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के (पूरे बाजी लाल मजरे कोलहादा )के भाई ने पुलिस को दी गयी लिखित तहरीर में बताया कि उसके भाई को बहनोई द्वारा फोन करके बुलाया गया कि कल पेशी है भाई बहन कोर्ट आ जाओ, लेकिन युवक के न्यायालय पहुंचने पर पता चला कि पेशी है ही नहीं, इसके बाद युवक मोहित को उसके बहनोई द्वारा घर बुलाया गया लेकिन मोहित अपने दोस्त मनु व राहुल को लेकर बहनोई के घर गया, आरोपों के मुताबिक युवक मोहित पर जानलेवा हमला किया गया लेकिन जब युवक जान बचाकर भागा तो उस पर कार से भी टक्कर मारी गयी, इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी और मोहित को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 22 वर्षीय युवक मोहित ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद युवक का पोस्टमार्टम कर शव घर लाया गया और परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में जहां दहशत का माहौल दिखा वहीं लोगों की आंखें नम नजर आयी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उक्त मामले को लेकर कोठी थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में प्रथमदृष्टया हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिये दबिश दी जा रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली क्यों है। ये कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं?
वहीं उक्त घटना से नाराज़ भाकियू कमेरा गुट के नेता अविनेंद्र तिवारी ने बताया कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोठी थाने का घेराव किया जायेगा।
वहीं मृतक के घर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, सीओ समीर सिंह व उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय व मदद का भरोसा दिलाया।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







