UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गोमती नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गये दो सगे भाइयों की डूबने से हुई मौत

trfgcvkj.blkjhgfd

अवसनेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गये थे दोनों भाई देवेंद्र पांडेय उर्फ हैप्पी व गजेंद्र पांडेय उर्फ हनी

हैदरगढ़/बाराबंकी–24 जून 

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन मंदिर अवसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिये आये दो सगे भाईयों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र पांडेय उर्फ हैप्पी उम्र लगभग 18 वर्ष, अपने छोटे भाई गजेंद्र पांडेय उर्फ हनी उम्र लगभग 14 वर्ष व अपने चचेरे भाई मनु पांडेय उम्र लगभग 12 वर्ष व दोस्त आदर्श पाल उम्र लगभग 14 वर्ष के साथ बाइक से ‌दर्शन के लिये गये थे व सभी गोमती नदी में स्नान करने के लिये नदी में कूद गये व छोटा भाई हनी जलकुंड में डूबने लगा, छोटे भाई देवेंद्र उर्फ हनी को डूबता देख बड़ा भाई गजेंद्र उर्फ हैप्पी बचाने गया और वो भी जलकुंड में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मंदिर प्रशासन व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक भाई को निकाल लिया लेकिन ज्यादा पानी पीने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे भाई की लाश बरामद करने में गोताखोरों को काफी समय लगा। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों की पहचान थाना लोनीकटरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुढ़नापुर निवासी अशोक कुमार पांडेय के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

गजेंद्र व देवेंद्र दोनों भाई बाराबंकी में रहकर पढ़ाई करते थे जिसमें बड़ा भाई आइटीआइ की पढ़ाई कर रहा था तो छोटा भाई आठवीं कक्षा का छात्र था। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों का स्वभाव काफी सरल था और पढ़ने में विशेष रूचि रखते थे। घटना से पिता का रो रोकर बुरा हाल था। पिता अशोक ने बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी थी, बेटी शादी हो चुकी थी और दोनों बेटों के खत्म होने से घर के चिराग बुझ गये। देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें