हैदरगढ़/बाराबंकी–23 जून
विकास खंड हैदरगढ़ के खरसतिया गांव में सूर्यलाल मिश्रा के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कथा व्यास भगवताचार्य पं सनत कुमार पांडेय ने अपनी मुखारबिंद से भक्ति की ऐसी रसधार बहाई कि भक्त आनंदित हो गये।
तृतीय दिवस की कथा में श्री पांडेय ने भक्त प्रह्लाद के चरित्र का विशेष रूप से वर्णन किया। भक्त प्रह्लाद ने कैसे जन्म लेते ही भगवान की भक्ति मे रूचि दिखाई व भक्त प्रह्लाद को उसके ही पिता द्वारा कारागार में डाल दिया गया, विषपान कराया गया, जहरीले सर्पों के बीच में छोड़ दिया गया लेकिन भक्त प्रह्लाद ने हार नहीं मानी बल्कि प्रभू भक्ति में लीन रहा। हिरण्यकशिपु द्वारा उसे ऊंचे पर्वत से फेंक दिया गया व होलिका में जलाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रह्लाद विचलित नहीं हुआ। अंत में भगवान विष्णु ने नरसिंह रुप लेकर हिरण्यकश्यप का वध कर दिया। कथा के पश्चात श्रीमद्भागवत भगवान की बड़ी ही सुंदर आरती हुई व प्रसाद वितरण हुआ।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








