हैदरगढ/बाराबंकी–23 जून
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव मे मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खरसतिया गांव की एक पक्ष की मोहिनी यादव पुत्री सूर्य बक्श यादव ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि वह सुबह अपने भाइयों व मां के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थी तभी लगभग 9 बजे विपक्षी गुड्डू यादव, सचिन , रामू व रामसरन ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से कब्ज़ा करने की नियत से हमला बोल दिया जिसमें प्रार्थिनी मोहिनी का सर फट गया व काफी खून बह गया व भाई अनुपम यादव के सिर में चोट आयी है व संदीप , लवकुश व बुजुर्ग सरजूदेई को भी चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के रामकरन पुत्र बाबूलाल 37 वर्ष,महेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल 40 वर्ष नेहा यादव पुत्री धर्मेंद्र 13 वर्ष आकाश यादव पुत्री महेंद्र यादव 18 वर्ष,सीमा यादव पत्नी महेंद्र 35 वर्ष घायल हैं व मामले को लेकर पुलिस से लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। घायलों को इलाज व मेडीकोलीगल के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है व गंभीर रूप से घायल मोहिनी यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पान्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








