UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खाकी के सामने बड़ी लूट एसटीपी चौराहा बना लुटेरों का अड्डा

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–22 जून

राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

गोमतीनगर विस्तार के एसटीपी चौराहा पर बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित पलक ज्वैलर्स की ज्वेलरी दुकान से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया और आसानी से रफूचक्कर हो गए।

यह पूरी सनसनीखेज वारदात बीबीडी (बाबू बनारसी दास) थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एसटीपी चौराहा पुलिस चौकी के ऐन सामने घटी है जिसने स्थानीय सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है।

स्थानीय सूत्रों और जानकारों की मानें तो एसटीपी चौराहा इन दिनों अपराधियों के लिए महफूज ठिकाना यानी लूट का अड्डा बनता जा रहा है इसका मुख्य कारण यह है कि सुरक्षा के लिए बनाई गई इस पुलिस चौकी से अक्सर पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं।

पुलिस की इसी सुस्ती और लापरवाही का फायदा उठाकर लुटेरों ने इतनी बड़ी वारदात को बेखौफ अंजाम दे डाला घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है हालांकि घटना को बीते वक्त हो चुका है लेकिन सीसीटीवी कैमरों और कड़े पहरे के दावों के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस चौकी के ठीक सामने ज्वेलरी शॉप से लगभग ₹10 लाख की बड़ी लूट।

चौकी पर पुलिसकर्मियों की गैर-मौजूदगी बनी अपराधियों का हौसला|

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच जारी लुटेरे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

बड़ा सवाल अगर पुलिस चौकी के ठीक सामने ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं और खाकी की नाक के नीचे इतनी बड़ी वारदात हो जाती है तो लखनऊ की जनता सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करे?

क्या बीबीडी थाना पुलिस इन शातिर लुटेरों को दबोच पाएगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें