UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–18 जून 

 हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग पर गुरुवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सीएचसी पहुचाया। लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जयशंकर पांडे ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की शाम लगभग 7 बजकर 30 मिनट पर एक 35 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल से हैदरगढ़ से रायबरेली की ओर जा रहा था कि तभी कस्बा के ब्रह्मनान वार्ड में सिनेमा हॉल मोड़ के निकट आगे जा रही मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की बॉडी से लड़कर गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के समय चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था जिसकी वजह से सर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ही कनवा गांव निवासी कैलाश पुत्र हरिपाल के रूप में की है। बताते हैं की युवक ने शराब पी रखी थी। युवक की लाश का पंचनामा कर शव परिक्षण के लिये भेज दिया गया है।

                                        ब्यूरो चीफ़ 

                                     शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें