UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुबेहा के अमौनी घाट पर पीपा पुल का भव्य उद्घाटन पक्के पुल निर्माण कार्य भी शुरू – विधायक दिनेश रावत

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–14 जून 

विकास पुरुष दिनेश रावत क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार तत्पर दिखाई नजर आ रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक पुल का निर्माण इस बात की तस्दीक करने के लिये काफी है। अपने विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत चकौरा के अमौनी घाट पर आज हैदरगढ़ से क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत द्वारा नवनिर्मित पीपा पुल का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने से आवागमन की सुविधा सुलभ होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुये विधायक दिनेश रावत ने कहा कि जिस स्थान पर कभी पुल बनने की कल्पना भी नहीं की जाती थी, वहां आज पीपा पुल का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि अमौनी घाट पर स्थायी पक्के पुल के निर्माण कार्य की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसके पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को वर्ष भर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा लगातार मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है तथा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम देव सिंह , ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, जिला मंत्री ् कृष्ण कुमार सिंह “मुन्नू भैया” जी, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह “मोनू” तीरथ राम वर्मा, पूर्व ण़घ राम सागर मौर्य जी, श्री विवेक मिश्रा्रूपचंद चौरसिया जी, श्री रंजीत महन्त जी, श्री अशोक वैश्य जी, श्री राम किशोर वैश्य जी, डॉ. अरविंद सिंह जी, श्री रंजीत कश्यप जी, श्री मनोज शुक्ला जी, श्री इंद्र प्रताप सिंह जी, श्री तीरथ राजपाल जी, श्री अखिलेश त्रिवेदी जी, श्री मेवा लाल यादव जी, श्री हरिश्चंद्र जी, श्री अजय यादव जी, प्रधान मंशाराम यादव, विजय प्रताप सिंह, राम कुमार, दीनबंधु पांडे , राजेंद्र वैश्य, लाल बाबू, भल्ला रावत, विपिन मौर्य,दिनेश निषाद सहित समस्त सम्मानित प्रधानगण, सभासदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

                                            ब्यूरो चीफ़ 

                                         शिवम् अवस्थी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें