UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

दबंगों ने दलित युवक को पीटा जातिसूचक गालियां देकर दी कीमा बनाने की धमकी गोमती नगर विस्तार थाने में शिकायत

trfgcvkj.blkjhgfd

गोमतीनगर विस्तार/लखनऊ–05 जून 

राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार में दबंगों के हौसले बुलंद हैं।

यहाँ रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने इस संबंध में गोमती नगर विस्तार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमती नगर विस्तार के अवधपुरी खण्ड-2 (खरगापुर) निवासी रामगोपाल रावत पुत्र श्री हरिश्चन्द्र रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर से मुख्य सड़क पर जाने वाले रास्ते पर एक फैब्रिकेटर्स की दुकान है।

दुकान का मालिक मुशीर पूरे रास्ते पर लोहे के ग्रिल गेट और अन्य सामान फैलाकर रखता है साथ ही वहां गाड़ियां भी खड़ी कर दी जाती हैं।

इससे स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी असुविधा होती है मना करने पर आरोपियों द्वारा आए दिन धमकियां दी जाती हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक आज दोपहर करीब 4 बजे जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से मुख्य सड़क की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में खड़े एक डाले (वाहन) में बैठे सोनू नाम के युवक ने अचानक डाले का पल्ला जोर से खोल दिया।

पल्ला सीधे रामगोपाल के सीने पर लगा जिससे वे मोटरसाइकिल सहित जमीन पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं।

जब पीड़ित ने इस अवैध कब्जे और लापरवाही का विरोध किया तो आरोपी सोनू,दुकान मालिक मुशीर और महफूज़ आग बबूला हो गए तीनों ने मिलकर रामगोपाल को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान तीनों आरोपियों ने उन्हें अत्यंत भद्दी-भद्दी जातिसूचक गालियां दीं।

इतना ही नहीं दबंगों ने सरेराह धमकी देते हुए कहा कि हमारे घरों में छूरी-चाकू की कमी नहीं है उसी से तुमको काटकर-काटकर कीमा बना देंगे।

मारपीट के दौरान जब पीड़ित ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई इस घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है।

पीड़ित रामगोपाल रावत ने गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सोनू,मुशीर और महफूज़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं (एससी-एसटी एक्ट व अन्य) में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विपक्षीजनों खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए|

फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

                                       ब्यूरो रिपोर्ट 

                                 दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें