UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

उoप्रo प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बीआरसी में व्याप्त घूसखोरी एवं भ्रस्टाचार की शिकायत। 

trfgcvkj.blkjhgfd

बीईओ सहित अनुचरो पर लगाया धन उगाही का आरोप।

अमेठी–04 जून 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अमेठी की शाखा इकाई सिंहपुर ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सिंहपुर में व्याप्त घूसखोरी एवं भ्रस्टाचार की कड़ी शिकायत करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर- प्रदेश लखनऊ सहित दर्जनों उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी की शाखा इकाई सिंहपुर के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला एवं मंत्री संजय कुमार पांडेय ने ब्लॉक संसाधन केंद्र सिंहपुर में व्याप्त घूसखोरी एवं भ्रस्टाचार के खिलाफ शिक्षकों के हितों में बिगुल फूंकते हुए मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा सहित दर्जनों उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से 16 बिंदुओं पर खासतौर से ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूरे मामले की जांचकर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। शिक्षक नेताओं ने दिये गये पत्र में आरोप लगाया है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिंहपुर में कई वर्षो से जमे खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी एवं कार्यालय में कार्यरत अनुचर आलोक शुक्ला,शिखर द्विवेदी द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अनावश्यक रूप से कार्यवाही का भय दिखाकर जबरन उनसे धन उगाही की जाती हैं। विद्यालयों में मरम्मतीकरण हेतु पैसा मंगाए जाने के नाम पर पहले अनुचर आलोक शुक्ला 10 हज़ार और बाद पूरा पैसा आ जाने पर कुल मरम्मत बजट का आधा पैसा प्रत्येक विद्यालय से डरा धमकाकर वसूली कर रहे हैं। एक प्रधानाध्यापक के पुत्र के नाम फर्जी फर्म बनाकर विद्यालयों के लिए आया मरम्मत का पैसा नियमविरुद्ध भ्रस्टाचार कर भुगतान किया जा रहा है। यही नही बीईओ के शह पर विकास क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का गोपनीय ढंग से धड़ल्ले के साथ संचालन भी किया जा रहा है। बीईओ और अनुचर आलोक शुक्ला द्वारा शिक्षकों से लूट-घसोट एवं कमीशन खोरी कर आय से अधिक संपति अर्जित की गई है आदि प्रमुख 16 बिंदुओं पर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक नेताओं ने उच्चाधिकारियों से जांचकर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें