लखनऊ/गंगागंज–03 जून
राजधानी के गंगागंज इलाके से बिजली विभाग की घोर लापरवाही की एक डरावनी तस्वीर सामने आई है सलेमपुर,गंगागंज में लखनऊ-सुल्तानपुर रोड के पास स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह से झाड़ियों और पेड़ों की लताओं से घिर चुका है।
घनी झाड़ियों और लताओं के ट्रांसफार्मर के सीधे संपर्क में होने से कभी भी भीषण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
सूखी पत्तियों या लताओं में बिजली की चिंगारी गिरने से पूरे इलाके में आग फैलने का खतरा बना हुआ है।
तस्वीर स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में कोई साफ-सफाई या मेंटेनेंस कार्य नहीं किया गया है।
यह ट्रांसफार्मर आबादी और मुख्य मार्ग के करीब है जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है इस तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि ट्रांसफार्मर के उपकरण झाड़ियों के बीच लगभग गायब हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने विद्युत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन झाड़ियों को हटवाया जाए और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








