हैदरगढ़/बाराबंकी–02 जून
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य किसानों को “कम खाद, सही खाद और सही सलाह” के मंत्र के साथ जोड़ते हुए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना, खेती की लागत कम करना तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरता को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। “खेत बचाओ अभियान” इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर बोलते हुये ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही किसान हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। उक्त अवसर पर निदेशक प्रसार डॉ राम बटुक सिंह जी सहित सुल्तानपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सौरभ वर्मा जीश एवं बाराबंकी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज चंद्र शेखर सिंह, डॉ समीर कुमार पांडेय ,डॉ रूपन रघुवंशी जी , डॉ रिंकी कुमारी चौहान , डॉ भाष्कर प्रताप सिंह, डॉ अर्चित शुक्ला ,अभिषेक राज रंजन , टेक्निकल टीम के अभिकाष राठौर और सुश्री दीक्षा सिंह समेत काफी संख्या में किसान भाई भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
शिवम् अवस्थी







