हैदरगढ़/बाराबंकी–02 जून
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरावां गांव के एक युवक की 1 जून को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दुकान खोलते समय सुबह लगभग 9 बजे बेरहमी से हत्या कर दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरांवां गांव निवासी दीन मोहम्मद उर्फ दिल बहार उम्र लगभग 50 वर्ष, पुत्र रहीम पिछले 15 वर्षों से दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रजाई गद्दे की दुकान पर काम करते थे और मामूली बात की कहासुनी को लेकर साथ में काम करने वाले बिहार के ही युवक अशफाक ने कैंची से अचानक हमला कर दिया, कई राउंड कैंची घोंपने के बाद दीन मोहम्मद उर्फ दिल बहार लहुलुहान हो गया और वहीं पर गिर गया, आरोपी यहीं नहीं रूका बल्कि इसके बाद भी कैंची से लगातार हमले करता रहा जब आस पास मौजूद लोगों ने देखा कि एक युवक दूसरे पर हमलावर है तो सिक्योरिटी गार्ड की मदद से लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक व दुकान के मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव बरांवां गांव पहुंचा। परिवार में जहां मातम पसर गया वहीं गांव के लोगों की आंखें नम हो गई।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







