*विजेता टीम शारिक इलेवन को 30 हजार की नगद धनराशि व उपविजेता कुलदीप इलेवन को 15 हजार की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया*
हैदरगढ़ /बाराबंकी–31 मई
हैदरगढ़ के पेचरूआ ग्राम पंचायत में पिछले एक हफ्ते से चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। भव्य रूप से आयोजित इस टूर्नामेंट में पेचरुआ प्रीमियम लीग सीजन 2 का फाइनल क्रिकेट मैच शारिक इलेवन और कुलदीप इलेवन टीम के मध्य खेला गया | टास जीतकर कुलदीप इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया | शारिक इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सोलह ओवर खेलकर दस विकेट खोलकर 205 रन बनाकर जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा | जवाब में उतरी कुलदीप इलेवन की नवें ओवर की पांचवी गेंद पर मात्र 71 रन ही बना सकीं | इस तरह प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला शारिक इलेवन की टीम ने 134 रनों जीत लिया | शारिक इलेवन टीम के खिलाड़ी अमन यादव को 43 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलने के लिए मैंन आफ़ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | फाइनल मैच में बिनीत अवस्थी और जेपी सिंह ने शानदार अंपायरिंग की। विजेता टीम शारिक इलेवन को तीस हजार नगद और ट्राफी और उपविजेता टीम कुलदीप इलेवन की टीम को पंद्रह हजार नगद और उपविजेता की ट्राफी भाजपा विधायक दिनेश रावत द्वारा दिया गया | कार्यक्रम में भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, प्रधान संदीप सिंह, प्रधान अलगू सिंह, प्रधान विपिन सिंह, प्रधान संतोष शुक्ला, प्रधान गौतम पाठक, भाजपा नेता एच के शुक्ला , सौरभ मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, प्रधान शेखर सिंह, राज कुमार अग्रवाल, सीताकांत अवस्थी, गजेंद्र तिवारी, डब्बू अवस्थी, बिनीत अवस्थी, पारूल अवस्थी, व अनुराग अवस्थी ,सोनू उपस्थित रहे आए हुए सभी अतिथियों का प्रतियोगिता के संरक्षक सोनू सिंह प्रधान द्वारा सम्मानित किया गया । इस पूरे टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिये लोगों ने जमकर तारीफ की।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह







