लखनऊ–31 मई
राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले जुगौली रेलवे क्रॉसिंग (ब्रह्मपुरी कॉलोनी) क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है यहाँ एक हाई टेंशन लाइन का खंभा खतरनाक तरीके से झुक गया है जो स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए सीधा काल बना हुआ है।
तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि बिजली का यह पोल एक तरफ बुरी तरह झुक चुका है पोल पर तारों का भारी मक्कड़जाल लटका हुआ है जिससे इसकी नींव पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
यह पोल घरों के बिल्कुल करीब स्थित है जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर घरों में करंट उतरने का डर बना रहता है।
जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास होने के कारण यहाँ से सैकड़ों लोग रोजाना गुजरते हैं पोल गिरने की स्थिति में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
पोल पर अवैध रूप से लटके केबल और अव्यवस्थित तार किसी भी समय चिंगारी छोड़ सकते हैं जो गर्मी के मौसम में भीषण आग का कारण बन सकते हैं।
इलाके के लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद विद्युत प्रशासन गहरी नींद में सोया है। भारी बारिश या तेज हवा चलने पर यह खंभा कभी भी गिर सकता है।
लेसा और नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस पोल को तुरंत सीधा कराया जाए या नया पोल लगाकर जर्जर तारों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह







