UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तकरोही में हादसे को दावत दे रहा झुका हुआ विद्युत खंभा बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–29 मई

राजधानी के गोमतीनगर ज़ोन अंतर्गत आने वाले शिवपुरी चिनहट पावर हाउस क्षेत्र के तकरोही (कमता) में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

यहाँ एस.एम.आर. एकेडमी रोड पर स्थित एक मुख्य विद्युत खंभा अत्यधिक टेढ़ा होकर गिरने की कगार पर पहुँच चुका है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यह खंभा जर्जर हालत में एक तरफ झुक गया है और इस पर फैला तारों का भारी-भरकम मक्कड़जाल इसके असंतुलन को और अधिक बढ़ा रहा है।

यह खंभा कभी भी भरभराकर नीचे गिर सकता है जिससे किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह मार्ग (एस.एम.आर. एकेडमी रोड) स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों की आवाजाही का मुख्य रास्ता है।

पास ही में एस.डब्ल्यू. मोंटेसरी’ स्कूल और व्यावसायिक दुकानें भी स्थित हैं।

खंभे की यह स्थिति राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के लिए हर पल मौत का साया बनी हुई है हवा चलने या मामूली आंधी आने पर भी इसके गिरने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है|

खंभा मुख्य सड़क और व्यावसायिक शेड की तरफ खतरनाक एंगल पर झुक चुका है।

खंभे पर क्षमता से अधिक बिजली और इंटरनेट के तारों का लोड है जो इसे नीचे की ओर खींच रहा है।

स्कूल और बाजार के नजदीक होने के कारण यहाँ हमेशा लोगों की भीड़ रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ है।

क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

यदि समय रहते इस खंभे को सीधा नहीं किया गया या बदला नहीं गया तो यहाँ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

गोमतीनगर ज़ोन और शिवपुरी चिनहट पावर हाउस के संबंधित अधिकारियों से तत्काल अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेते हुए इस जर्जर और टेढ़े खंभे को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें