हैदरगढ़/बाराबंकी–20 मई
हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग नूरापुर नहर पुलिया निर्माण कार्य का आज विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत द्वारा लगभग ₹76 लाख की लागत से विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर भव्य रूप से शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक दिनेश रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूरापुर नहर पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हैदरगढ़ मोहित मिश्रा, रामतीर्थ वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू, कौशलेंद्र शुक्ला,भगवत रावत, रामनाथ वर्मा, राजकुमार सिंह, श्री राज नारायण सिंह कपूर जी, श्री त्रिलोकी सिंह जी, श्री बसंत वर्मा जी, प्रधान श्री विनोद सिंह जी, श्री दिलीप परमार जी, श्री दीपक सिंह जी, श्री वीरेंद्र सिंह, पूर्णमासी साहू , राम जी साहू, शिव शंकर विश्वकर्मा, शिव प्रताप रावत, मंसाराम वर्मा, अवधेश वर्मा, संतोष वर्मा, जितेंद्र प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। विधायक दिनेश रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास दिलाया।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








