UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भीषड़ गर्मी से बचने के लिये तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–17 मई 

कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भिखरा गांव में शनिवार की शाम तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मासूम की असमय मौत से परिजन बदहवास हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिखरा गांव निवासी रामशरण का 11 वर्षीय पुत्र शिवम शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए निकला था। खेलते-खेलते सभी बच्चे गांव के बाहर स्थित तालाब के पास पहुंच गए। तेज गर्मी होने के कारण बच्चे तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान शिवम अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।

साथ मौजूद बच्चों ने जब शिवम को पानी में डूबते देखा तो घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर गांव के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि शिवम को शाम करीब 6:15 बजे सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों की आंखें भी नम दिखाई दीं।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर काफी दुखी नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बच्चे अक्सर तालाबों और नहरों में नहाने चले जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने और उन्हें गहरे पानी वाले स्थानों से दूर रखने की अपील की है।

वहीं मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि अभी तक थाने पर किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

                                            ब्यूरो चीफ़ 

                                        शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

1 thought on “भीषड़ गर्मी से बचने के लिये तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से हुई मौत”

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें